Prayagraj News: रेस्टोरेंट खाली कर सामान ले गए किराएदार, हंगामा
प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पत्रिका चौराहा स्थित एक रेस्टोरेंट को एग्रीमेंट पर लेकर संचालित कर रहे किराएदार दो माह बाद ही किराया देने में आनाकानी करने लगे। मालिक की गैरमौजूदगी में आरोपी रेस्टोरेंट खाली कर वहां लगा कीमती सामान भी समेट ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक को गाली-गलौज करते हुए एससी-एसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर जमकर हंगामा हुआ। फाफामऊ शांतिपुरम निवासी आदित्य तिवारी का पत्रिका चौराहा (भवन संख्या-75) पर 'वाइस रेस्टोरेंट' है। उन्होंने इसे 11 माह के एग्रीमेंट पर पीपलगांव निवासी श्रीमती ममता पत्नी उमाशंकर को किराए पर दिया था, जिसका संचालन उनके दो पुत्र कर रहे थे। शर्तों के मुताबिक रेस्टोरेंट के पूरे सामान की देखरेख की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।
किराया देने में टालमटोल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.