Prayagraj News: रेल संचालन में हादसे रोकने के लिए किया जागरूक
प्रयागराज, नवम्बर 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रेल संचालन में दुर्घटनाओं की रोकथाम और संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गुरुवार को प्रयागराज छिवकी लॉबी में संरक्षा सेमिनार आयोजित किया गया। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी यूसी शुक्ला के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार समेत रनिंग और परिचालन विभाग के करीब 28 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों को सिग्नल पास्ड एट डेंजर (एसपीएडी), शंटिंग, कोहरे में ट्रेन संचालन और गाड़ी में झटका लगने की स्थिति में संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने संरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा से समझौता नहीं करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Jhansi News: शीतकालीन सावधानियों पर मंडलीय संरक्षा बुलेटिन पुस्तक का विमोचन
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.