Prayagraj News: रेलवे स्टेशनों पर एक माह में 3,735 जल नमूनों की जांच
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। यात्रियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयागराज मंडल में लगातार जल गुणवत्ता की जांच की जा रही है। एक माह में विभिन्न स्टेशनों और रेलवे परिसरों से 3,735 जल नमूनों की जांच हुई। इनमें 3,447 अवशिष्ट क्लोरीन, 280 बैक्टीरियोलॉजिकल और आठ केमिकल एनालिसिस के नमूने शामिल हैं। पेयजल नलों, वाटर कूलरों और जल भंडारण टंकियों की भी निगरानी की जा रही है। गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित विभागों के समन्वय से सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.