प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज मंडल के रेलवे स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। उत्तर मध्य रेलवे ने मंडल के सभी स्टेशनों के लिए सफाई एवं हाउसकीपिंग कार्य कराने को अधिकृत वेंडरों का पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक एजेंसियों और व्यक्तियों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) मांगे गए हैं।चयनित एजेंसियों को आवश्यकता के अनुसार मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सफाई और हाउसकीपिंग का कार्य दिया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त 2026 दोपहर तीन बजे निर्धारित की है। अधिकारियों का मानना है कि नए पैनल के बनने से स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और यात्रियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- भागल...