Prayagraj News: रेलवे में नौकरी के नाम पर 12.75 लाख की ठगी
प्रयागराज, नवम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में नौकरी लगवाने का सब्जबाग दिखाकर सात बेरोजगार युवकों से 12 लाख 75 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप डीआरएम कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी पर लगा है। पीड़ितों ने जब अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस मांगी, तो आरोपी ने ऊपर तक पहुंच होने की धौंस देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौकरी का झांसा देकर युवकों से ठगी ठगी के शिकार हुए युवकों में सरायममरेज के गोपालीपुर निवासी महेंद्र कुमार, बहरिया के बुधराम, रूपेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, धीरेंद्र कुमार, विवेक कुमार और सोरांव के रामहित पटेल शामिल हैं। पीड़ितों के मुताब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.