प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन का 61वां वार्षिक अधिवेशन 31 अक्तूबर और एक नवंबर को उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित मनोरंजन गृह में आयोजित होगा। इसमें झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल समेत भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों से करीब 1100 से 1200 पेंशनरों के शामिल होने की उम्मीद है। अधिवेशन में उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. श्रीधर, महामंत्री अतर सिंह और एमके रैना भी प्रयागराज पहुंचेंगे। दोनों दिन रेलवे के पैनल में शामिल अस्पतालों की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- रेलवे पेंशनरों के लिए नवंबर में लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र शिविर अधिवेशन में प...