प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने तकनीशियन ग्रेड-तीन भर्ती का दूसरा पैनल जारी कर दिया है। इसमें कुल 19 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। चयनित अभ्यर्थियों में इलेक्ट्रिकल/टीआरडी के चार, फिटर का एक और मैकेनिकल के 14 अभ्यर्थी शामिल हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के आधार पर पैनल तैयार किया गया है। सफल अभ्यर्थियों के नाम उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी को भेज दिए गए हैं। मूल प्रमाणपत्रों और चरित्र सत्यापन के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी। कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...