प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: रेलवे स्टेशनों के आसपास खाली पड़ी जमीनों पर अब हरियाली विकसित की जाएगी। प्रयागराज मंडल में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहाड़ा, चुर्क, हाथरस फोर्ट, सोनभद्र और मानिकपुर स्टेशनों को चुना गया है। यहां कुल 3,12,800 वर्ग मीटर जमीन पर पौधरोपण होगा। इसके लिए निजी संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों से अभिरुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) मांगी गई है। आगे प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज और छिवकी भी योजना में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के लिए 12 से शुरू होगा जमीन का सर्वे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...