Prayagraj News: रेलवे अफसरों ने यात्रियों से किया संवाद
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने गुरुवार को सूबेदारगंज स्टेशन पर यात्रियों से संवाद कर सफाई, खानपान और शौचालय सहित यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने जम्मू मेल के कोचों में जाकर यात्रियों की समस्याएं भी सुनीं। रेलवे के स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत आयोजित जनसंवाद में महाप्रबंधक ने कहा कि महिला यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। स्वच्छता अभियान भले ही 31 अक्तूबर तक चलेगा, लेकिन साफ-सफाई का काम पूरे साल जारी रहेगा। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इसके बाद नेताजी एक्सप्रेस में यात्रियों से सफाई और सुविधाओं का फीडबैक लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : रेल यात्रियों की समस्याओं और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.