प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत रविवार को रेलगांव कॉलोनी, सूबेदारगंज में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित रैली का नेतृत्व मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक मनीष कुमार और राज्य आयुक्त गाइड अनम सिद्दीकी ने किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने बैनर, पोस्टर और स्वच्छता नारों के माध्यम से कॉलोनीवासियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मंजू जोशी, प्रियांशु, सारिका सिंह, पूजा शर्मा, पूजा रानी, सोनम और अंकिता शर्मा समेत 30 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...