प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: वाईएमसीए सेन्टेनरी स्कूल एवं कॉलेज में शनिवार को बाल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम और अंतर-सदनीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मिडिल और सीनियर वर्ग के फुटबाल फाइनल में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 2-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। गोल्ड हाउस तीसरे स्थान पर रहा। रेड हाउस के रिषभ कुशवाहा सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, प्रशांत कुमार सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और शिवांग मौर्या सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर चुने गए। ब्लू हाउस के सुंदरम यादव को गोल्डन बूट और राघव कुमार को उभरते सितारे का पुरस्कार मिला। प्रधानाचार्या रीमा मसीह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...