प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। रुपये वापस मांगने पर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।छोटा बघाड़ा निवासी संजू देवी की तहरीर के अनुसार वह मोहल्ले में ही आरओ प्लांट चलाती थीं, जिसे बाद में अमित कुमार त्रिपाठी ने सवा दो लाख रुपये में खरीद लिया। 25 हजार रुपये बिजली का बिल काटने के बाद दो लाख रुपये देने की बात तय हुई। आरोप है कि कई बार मांगने पर अमित कुमार ने उसे 50 हजार रुपये दिए, शेष रुपये दो माह में देने की बात तय हुई। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेटी से छेड़खानी का उलाहना देने पहुंची बुजुर्ग महिला की पिटाई, तीन पर केस संजू देवी के मुताबिक 25 अगस्त को वह रुपये मांगने गईं तो अमित त्रिपाठी, रश्मि कुशवाहा और...