Prayagraj News: रुपये के विवाद में प्लंबर ने किया हमला
प्रयागराज, अक्टूबर 6 -- Prayagraj News: शम्स नगर में पाइप फिटिंग के रुपये को लेकर विवाद में प्लंबर ने युवक से गाली-गलौज करते हुए रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी धक्का दे दिया, जिससे उसे चोट आई। मोहम्मद इरफान अहमद फारूकी ने करेली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक कंपनी में लॉ ऑफिसर हैं। पांच अक्तूबर को पाइप फिटिंग के लिए अहमद से संपर्क किया था। लेकिन, रुपये अधिक मांगने पर काम करने से मना कर दिया, जिससे उसने गुस्से में आकर हमला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.