Prayagraj News: रुद्रांश और प्रियांशी को 22-22 हजार की छात्रवृत्ति
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज रसूलाबाद में स्वर्गीय चंद्रन बहादुर स्मृति छात्रवृत्ति-2026 के तहत गुरुवार को मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कक्षा दस के छात्र रुद्रांश ओझा तथा कक्षा नौ की छात्रा प्रियांशी सिंह को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए 22-22 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आलोक कुमार वर्मा, अध्यक्षता कर रहीं एनसीजेडसीसी की सलाहकार डॉ. कल्पना सहाय, विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता सुरुचि चंद्रन बहादुर, सामाजिक कार्यकत्री अनीता वर्मा, प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर, अध्यक्ष च्यवन भार्गव तथा प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय ने समारोह का उद्घाटन किया। आभार ज्ञापन प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर तथा संचालन सरोज सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.