प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर फिल सवाल खड़ा कर दिया। बैरहना के मुख्य मार्ग से बारिश का पानी रात तक नहीं निकल पाया। मार्ग पर सुबह से शाम तक कम से कम दो ई रिक्शा गिरे। मार्ग पर पानी भरा होने की वजह से जाम के हालात रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: दर्जनों टैंकरों से भी नहीं थम रहा जलभराव, कृष्णानगर की गलियां बनीं तालाबजलभराव की स्थिति शनिवार शाम बारिश के बाद जार्जटाउन से लेकर झलवा तक के घरों में पानी भर गया। जार्जटाउन का पानी तो देर रात निकाल दिया गया, लेकिन बाकी मोहल्ले 24 घंटे बाद भी बेहाल रहे। झलवा में सैकड़ों परिवार के आसपास फिर पूर्व की भांति पानी भर गया। यहां बारिश का पानी निकालने के लिए दो पंप लगाए गए हैं। रविवार सुबह की बारिश के बाद दर्जनों घरों...