प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: मुंडेरा पोगहट पुल के पास एक रिहायशी कॉलोनी में पेंट और लकड़ी का गोदाम बनाया गया है। चोरीछिपे संचालित इस गोदाम के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से कोई एनओसी नहीं ली गई। विभाग ने जब इसकी जांच की। प्रशासन को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई के लिए कहा है। अग्निशमन अधिकारी राजेश कुमार की ओर से एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि कॉलोनी में संचालित गोदाम की शिकायत पर उन्होंने खुद जाकर मौके पर जांच की थी। जांच में पाया गया कि भूतल पर पेंट गोदाम है। साथ ही फर्नीचर का भी एक गोदाम है। घनी आबादी के बीच बने इस गोदाम के लिए विभाग की एनओसी नहीं ली गई है। अधिकारी ने लिखा है कि इस गोदाम में किसी भी दिन अग्निकांड की घटना हो सकती है। ऐसे में आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रशासन को रिपोर्ट दी गई है।

हिंदी हिन्द...