प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। स्टेनली रोड निवासी अर्चना जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बेटे के मित्र ओम प्रकाश सभासद नगर धूमनगंज निवासी अर्पण पांडेय ने तीन जुलाई 2023 को कारोबार के लिए 20 लाख रुपये एक साल के लिए उधार लिए थे। इस संबंध में दोनों के बीच इकरारनामा भी हुआ था। तय समय बीतने के बाद रकम नहीं लौटाई गई। आरोप है कि 30 अगस्त 2025 को अर्पण ने 37 लाख रुपये का चेक दिया, जो सितंबर 2025 में खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने से बाउंस हो गया। महिला का आरोप है कि अर्पण और उसके साथी फैज अहमद ने कानूनी नोटिस टालने का भरोसा देकर एक माह बिताया, बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर सिविल लाइंस पुलिस ने अर्पण पांडेय और फैज अहमद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

हिं...