प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: सावन की झड़ी लगते ही जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। रिमझिम ने शहर में करोड़ों रुपये से नाला सफाई की हकीकत उजागर कर दी है। चार दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश के बीच शहर के दो दर्जन मोहल्ले जलमग्न हैं। एक हजार से अधिक घरों में पानी घुस गया है और लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात ऐसे हैं हजारों परिवार घरों में कैद होकर रह गए हैं, जबकि प्रमुख सड़कें पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। सबसे बड़ा सवाल नगर निगम के दावों पर उठ रहा है। नगर निगम ने मानसून से पहले 10 करोड़ रुपये खर्च कर नालों की सफाई कराने का दावा किया। अब सवाल उठ रहे हैं कि 10 करोड़ रुपये कहां खर्च किए। नालों की सफाई सही तरीके से हुई तो मामूली बारिश में ही शहर की यह दुर्दशा क्यों हो गई। जगह-जगह नाले कैसे उफना रहे हैं...