Prayagraj News: रिटायर हुए राजू मलिक, अफसरों ने दी विदाई
प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कलक्ट्रेट स्थित एडीएम नजूल कार्यालय में कार्यरत राजस्व निरीक्षक राजू मलिक की सेवा शुक्रवार को पूरी हुई। रिटायरमेंट के अवसर पर कलक्ट्रेट कर्मचारियों और अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में एडीएम नजूल संजय पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, एलआरसी राधेश्याम ने राजू मलिक को उनके समस्त सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान किया। इस दौरान चंद्रिका त्रिपाठी, विष्णु कुमार, संदीप कुमार, विनोद गौर, रंगोली श्रीवास्तव, कृति श्रीवास्तव, अफसीन सहित एनआईसी की प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे। समारोह में राजू मलिक के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, कार्यनिष्ठा और सरल व्यवहार की सराहना करते हुए उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.