प्रयागराज, अक्टूबर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एक रिटायर डीएसपी ने पड़ोसियों पर उनकी जमीन कब्जाने, कमरों में ताला लगाने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। कर्नलगंज थानाक्षेत्र की अवधपुरी कॉलोनी निवासी कुलभूषण ओझा के मुताबिक, लाला राम नारायण रोड पर एक प्लॉट उन्होंने 2001 में खरीदा था। प्लॉट पर दो कमरे और शौचालय बने हैं। आरोप है कि सात मई 2026 को वह प्लॉट पर पहुंचे तो पड़ोसी बबलू शर्मा, उसके बेटे अभिषेक शर्मा समेत अन्य लोग वहां निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर मारपीट और गालीगलौज की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...