Prayagraj News: रिक्त पदों के सत्यापन में अटकी प्रधानाचार्यों की भर्ती
प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1172 एवं प्रधानाध्यापक के 1475 पदों पर भर्ती रिक्त पदों के सत्यापन में फंसी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को रिक्त पदों की सूचना भेजी थी। इसी के आधार पर आठ अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तावित थे। हालांकि हाईकोर्ट के एक आदेश पर पूर्व में 2019 और 2021-22 सत्र में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गए प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया था। हाईकोर्ट ने विज्ञापन में 2019, 2021-22 और 2026 में प्राप्त अधियाचन का जिक्र करने को भी कहा है।13 साल बाद 2647 पदों पर शुरू होने जा रही भर्ती से पहले सत्यापन करवाने में समय लग गया। उम्मीद है कि दशहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.