Prayagraj News: राष्ट्रवाद के वैचारिक दर्शन के कमल पुष्प थे पंडित केशरीनाथ : महापौर
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की 93वीं जयंती पर बैहराना स्थित परिणय गेस्ट हाउस में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। पूर्व पार्षद शिवेंद्र मिश्रा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि पंडित त्रिपाठी संविधान के मर्मज्ञ, संवेदनशील कवि और राष्ट्रवाद के वैचारिक दर्शन के कमल पुष्प थे। उनका योगदान प्रयागराज की फिजाओं में सदैव जीवित रहेगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और नीरज त्रिपाठी ने उन्हें संगठन का शिल्पकार बताया। राधेश्याम गोस्वामी, बब्बूराम द्विवेदी, राजेश पांडेय, रामजी केसरवानी और पदुम जायसवाल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया। मुकेश कसेरा, रितेश मिश्रा, रुद्रसेन जायसवाल, आशीष द्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.