Prayagraj News: राशन के लालच में छोटे बच्चों के नाम जुड़वा रहे, निरस्त हो रहे कार्ड
प्रयागराज, अक्टूबर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लंबे समय बाद राशन कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई तो नियमों की अनदेखी के मामले भी सामने आने लगे। राशन का लाभ लेने के लिए कुछ लोग ढाई से तीन साल तक के बच्चों के नाम राशन कार्ड में जुड़वा रहे हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) के अनुसार, साढ़े पांच साल से कम उम्र के बच्चों के नाम जोड़ने पर सत्यापन में दिक्कत आती है। बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाने के कारण जांच के बाद ऐसे राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कुछ जनसेवा केंद्र (सीएससी) संचालक पैसे के लालच में लोगों को नियमों की जानकारी दिए बिना ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाते हैं। इसके बाद जब लोग सीएससी संचालकों के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.