प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीश्री उत्तर मध्य रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को राम जन्म से अहिल्या उद्धार तक की लीला का मंचन किया गया। लीला में रावण के अत्याचारों से परेशान पृथ्वी, देवताओं और ऋषि-मुनियों की भगवान विष्णु से रक्षा की गुहार लगाने का प्रसंग का मंचन किया गया। इसके बाद राजा दशरथ के घर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म तथा मिथिला में माता सीता के प्राकट्य की लीला हुई। महर्षि विश्वामित्र के साथ वन में गए श्रीराम ने ताड़का और सुबाहु का वध कर यज्ञ की रक्षा की। इसके बाद अहिल्या उद्धार का भावपूर्ण मंचन हुआ। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नारद मोह में टूटा अहंकार, श्रवण कुमार ने भावुक किए दर्शक बुधवार को सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यवाहक अध्यक्ष शिवनरे...