Prayagraj News: रामलीला में दोहरी भूमिका निभाएंगे 'हनुमान अंश' के राधेश्याम
प्रयागराज, सितम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री श्री बाल रामलीला समिति सिविल लाइंस की रामलीला में बहुचर्चित फिल्म 'हनुमान अंश' में बाबा नीम करौरी के भक्त बने राधेश्याम की भूमिका निभाने वाले गौतम त्रिपाठी दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें रामलीला में श्रवण कुमार और भरत की भूमिका के लिए चुना है। इसके पहले भी गौतम चार वर्षों तक सिविल लाइंस की रामलीला में श्रवण की भूमिका मंच पर निभा चुके थे। कमेटी के मीडिया प्रभारी आनंद दुबे ने बताया कि रामलीला 11 अक्तूबर से पीवीआर के सामने स्थित मंचन स्थल पर शुरू की जाएगी, जो 20 अक्तूबर तक चलेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सिविल लाइंस में अमित बनेंगे राम, शिखा सीता और रणवीर हनुमान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.