Prayagraj News: रामलीला के मंचन से साकार हुई प्रभु श्रीराम की गाथा
प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के दीपावली शिल्प मेले में शुक्रवार को मंच पर प्रभु श्रीराम के आदर्शों व मर्यादा की गाथा की मनमोहक प्रस्तुति हुई। परंपरा आर्ट्स, चंडीगढ़ की ओर से 'गाथा मर्यादा की' का मंचन हुआ। जय प्रकाश भट्ट लिखित व अभिषेक शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सत्य, धर्म, त्याग और मर्यादा का संदेश दिया। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजाई। गोविंद पाल व साथियों ने बिरहा गायन के जरिए जीन छनन-छनन छनकावा मोर जियरा तरसावा सुनाकर लोक संगीत की मिठास घोली तो ओंकार सिंह व साथी कलाकारों ने मेरा मन बांध लीनो रे, बस में कीनो चतुर सुगढ़ सांवरो, तू जग में शरम रख मेरी और सांवरी सुरतिया देखी की प्रस्तुति से समा बांध दिया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.