प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रामलीला के दौरान मंच पर आकर्षक रूप में दिखाई देने वाले किरदार हर किसी को पसंद आते हैं लेकिन पर्दे के पीछे इनको सजाने-संवारने वाले मेकअप आर्टिस्ट की भूमिका भी कम नहीं होती है। पिछले 25 वर्षों से मेकअप आर्टिस्ट हामिद और अरशद श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी की रामलीला में किरदारों को ऐसा रूप दे रहे हैं कि कोई दूसरा आर्टिस्ट कमेटी के पैमाने पर खरा नहीं उतर सका है। कमेटी की वर्ष 2001 की रामलीला का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी अजामिल ने किया था। जिन्होंने मेकअप आर्टिस्ट के रूप में मालवीय नगर निवासी हामिद अंसारी को मौका दिया था। हामिद रामलीला के शुभारंभ से समापन तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक सभी कलाकारों का शृंगार करते थे। जिस दिन जिस किरदार का मंचन होता था, उसे उसकी भूमिका के अनुसार सजाय...