Prayagraj News: रामबाग में एक घंटे गुल रही बिजली
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: रामबाग में बुधवार सुबह 353 केवी ब्रेकडाउन होने से करीब एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह पौने नौ बजे बिजली गुल होने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। शाम को महाजनी टोला में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसे ठीक करने में 53 मिनट लगे। कल्याणी देवी उपकेंद्र के पोस्ट ऑफिस के पास बिजली के खंभे में करंट उतरने से खलबली मच गई। विभाग ने शटडाउन लेकर समस्या दूर की। वहीं चकैया नीम फीडर में जर्जर पोल बदलने के लिए तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। इसी तरह धूमनगंज में भी थोड़ी देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.