Prayagraj News: रामगढ़ पीएचसी पर नियमित डॉक्टर तैनात करें : डीएम
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कोरांव के रामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियमित चिकित्सक की तैनाती हर हाल में सुनिश्चित की जाए। अस्पताल में दवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी बनी रहे। शुक्रवार को आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया और कोरांव की समीक्षा बैठक में पीएचसी पर चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहने का मामला सामने आने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने यह निर्देश दिया। केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वयं पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने को कहा।
रामगढ़ पीएचसी में चिकित्सक और सुविधाओं पर जोर संगम सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि आपातकालीन ड्यूटी के कारण पीएचसी रामगढ़ में चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहते हैं। इस पर केंद्रीय प्रभारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.