Prayagraj News: रानीमंडी में सात तो चकिया में चार घंटे गुल रही बिजली
प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था रविवार को शहर के कई मोहल्लों में फाल्ट और मरम्मत कार्यों के चलते बेपटरी रही। रानीमंडी में ट्रांसफॉर्मर बदलने के कारण करीब सात घंटे बिजली गुल रही तो कसारी-मसारी में पैनल की केबल जलने से चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। अतरसुइया में 11 केवी सर्विस केबल टूटने और कई इलाकों में जंपर, बंच वायर व तकनीकी खराबी के कारण बिजली संकट रहा। उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली न आने से लोग परेशान रहे। रानीमंडी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति चल रही थी। रविवार दोपहर एक बजे ब्लॉक लेकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। गली में क्रेन नहीं पहुंच पाने के कारण काम में अधिक समय लगा और दोपहर से देर शाम तक आपूर्ति प्रभावित रही। कसारी-मसारी उपकेंद्र में सुबह करीब साढ़े नौ बजे पैनल के अंदर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.