Prayagraj News: रात ही नहीं, दिन के उजाले में भी लुटेरों का आतंक
प्रयागराज, अक्टूबर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। संगम नगरी में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब राहगीर दिन के उजाले में भी सुरक्षित नहीं हैं। बीते एक सप्ताह में सड़क पर राहगीरों से लूट और चोरी की पांच वारदातें सामने आई हैं। मम्फोर्डगंज में ई-रिक्शा पर सवार महिला की चेन छीन ली गई, जबकि तीन प्रतियोगी छात्रों को निशाना बनाकर बदमाश मोबाइल और नकदी लूटकर भाग निकले। धोबी घाट चौराहे पर सड़क किनारे खड़ी कार से आईफोन चोरी ने भी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।लगातार हो रही इन घटनाओं से शहर की सड़कों पर राहगीरों और वाहन सवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बदमाश भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं। खास बात यह है कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से धरपकड़ और चेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.