Prayagraj News: राज्य पुस्तकालय में विशेष पुस्तक प्रदर्शनी शुरू
प्रयागराज, अगस्त 7 -- Prayagraj News: एसआरएन अस्पताल के सामने स्थित केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय में शुक्रवार को पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व विशेष सचिव उमेश चंद्र और विशेष कार्याधिकारी डॉ. सांत्वना तिवारी ने किया। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों की उपयोगी और ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। डॉ. सांत्वना तिवारी ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा पुस्तकालय पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। प्रदर्शनी 14 अगस्त तक चलेगी। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष राम बाबू शुक्ल ने अतिथियों को पुस्तक भेंटकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.