प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रयागराज के वरुण राठी और रानी कुशवाहा ने नौवीं उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में स्वर्णिम प्रदर्शन किया। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन वरुण राठी ने बालकों के डिस्कस थ्रो और रानी कुशवाहा ने बालिकाओं की लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों के दम पर प्रयागराज ने प्रतियोगिता की पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रयागराज के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण के साथ तीन रजत और एक कांस्य पदक जीते। वाराणसी चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक के साथ पहले और दो स्वर्ण व एक कांस्द पदक के साथ बुलंदशहर तीसरे स्थान पर रहे。

समापन समारोह समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणविजय सिंह ने खिलाड...