प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पुजारी मानव सेवा एवं प्रकृति संरक्षण संस्थान की ओर से राजापुर में एक आधुनिक योगा पार्क की स्थापना किए जाने की मांग की गई है। इस बावत रविवार को संस्था के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद मिश्र (मनोज) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने योगा पार्क और जिम का निर्माण जरूरी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद भास्कर पटेल, पूर्व पार्षद अहमद अली, पार्षद भोला तिवारी, इंद्रपाल यादव, सुनीता जायसवाल, संदीप तिवारी, अनिल पांडेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...