Prayagraj News: राजापुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: राजापुर में शुक्रवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। न परिजन कुछ बता सके और न पुलिस। राजापुर निवासी विजय के तीन बेटों और एक बेटी में सबसे छोटा 26 वर्षीय नितिन ई-रिक्शा चलाता था और अंडे की दुकान भी लगाता था। शुक्रवार की रात भोजन के बाद परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोने चले गए, जबकि नितिन नीचे कमरे में था। शनिवार सुबह मां संजू नीचे कमरे में पहुंचीं तो बेटे को फंदे से लटका देख उनकी चीख निकल गई। परिवार के दूसरे सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। कैंट पुलिस को मामले की सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.