प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: बारिश के बीच शहर के दो मोहल्लों में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से बड़ी आबादी बिजली-पानी के लिए तरस गई। वहीं एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में फॉल्ट और मरम्मत कार्य के कारण कटौती से लोग परेशान रहे। राजापुर स्थित धमसा माई मंदिर के पास रविवार आधी रात 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। सूचना पर बिजली विभाग की टीम पहुंची, लेकिन संकरी गली और टूटी नाली के स्लैब के कारण ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका। मेयोहाल के एक्सईएन संदीप मौर्य ने बताया कि सोमवार को किसी तरह 400 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई।

रामबाग उपकेंद्र में स्थिति उधर, रामबाग उपकेंद्र के मलाकराज में रविवार को खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर सोमवार तक ठीक नहीं हो सका। एसडीओ ने बताया कि ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू ...