प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पांच और तीन साल से अधिक पुराने राजस्व वादों की प्राथमिकता पर सुनवाई कर सभी लंबित वादों को शून्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्विवादित वरासत के मामलों का शत-प्रतिशत निस्तारण, कृषक दुर्घटना बीमा के मामलों में समय से कार्रवाई और भूमि संबंधी प्रकरणों को प्रारूप-1, 2 व 3 पर निस्तारित करने को कहा। उन्होंने भूमि रजिस्टर और ग्राम सभा संपत्ति रजिस्टर तैयार कराने के निर्देश भी दिए। सोरांव, बारा, फूलपुर, मेजा और कोरांव में कस्तूरबा गांधी छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा थाना दिवस व तहसील दिवस की शिकायतों का समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...