प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गति चौराहे पर शनिवार दोपहर रांग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार दो मासूमों को कुचल दिया। हादसे में सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बच्चे स्कूल से साइकिल से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार में पुलिस की हैट मिली है।धूमनगंज के नीम सराय मुंडेरा में किराए के मकान में रहने वाले फैसल गुलशन का सात वर्षीय बेटा बाबुल्ली मोहल्ले के ही एक हमउम्र लड़के के साथ साइकिल से स्कूल से घर लौट रहा था। करीब डेढ़ बजे गति चौराहे के पास रांग साइड से आई गाजियाबाद नंबर की कार ने दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से बच्चे सड़क पर गिरे तो कार ने कुचल दिया। स्थानीय लोग घायल बच्च...