प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। रसूलाबाद में ज्वाला देवी स्कूल के पास नाले की दीवार टूट गई। दीवार टूटने से इसके आसपास के मकानों पर खतरा मंडराने लगा है। टूटे दीवार की ईंट नाले में गिर गई है, जिससे तेज बारिश के दौरान पानी का प्रवाह बाधित हो सकता है।

स्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों के पिछले साल बाढ़ के बाद भी तेज बारिश के दौरान इसी नाले की दीवार टूट गई थी। इससे बारिश का पानी बैकफ्लो होकर लोगों के घर में पहुंच गया था। उस समय नगर निगम के इंजीनियरों ने मौके का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद एक साल बीतने के बाद भी दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई। अब दोबारा दीवार टूटने से खतरा और बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि नाले की दीवार कमजोर है। इसके कारण तेज बारिश में मिट्टी का कटाव हो सकता है। ...