Prayagraj News: रसूलाबाद और धूमनगंज में पांच घरों में पकड़ी बिजली चोरी
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में प्रवर्तन दल द्वितीय ने रसूलाबाद में दो स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। रसूलाबाद में एक व्यक्ति के यहां केबल को मीटर से पहले काटकर उसमें अतिरिक्त तार जोड़ दिया गया था। मीटर बाईपास कर 5.673 किलोवाट बिजली का अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं न्यू मेंहदौरी में एक ही घर के तीन परिवार एलटी लाइन से सीधे कटिया जोड़े हुए थे। उधर, धूमनगंज में अवर अभियंता हरिनाथ पाल के नेतृत्व में तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। पांचों आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: धूमनगंज में तीन घरों में पकड़ी गई बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.