Prayagraj News: रविवार को भी खुलेंगे उपनिबंधक कार्यालय
प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजस्व लक्ष्य पूरा करने में पिछड़ रहे उपनिबंधक कार्यालयों को अब अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। इसके लिए रविवार 29 नवंबर को भी प्रदेश के सभी उपनिबंधक कार्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खोले जाएंगे। महानिरीक्षक निबंधन डॉ. सारिका मोहन ने इस संबंध में प्रदेश के सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अक्तूबर तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य 22525 करोड़ रुपये के सापेक्ष 18808 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई थी। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्तूबर तक 25866 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 21156 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ है। इस तरह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में राजस्व प्राप्ति में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। महानिरीक्षक निबंधन ने निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.