Prayagraj News: रविवार को खुले बैंक, ग्राहकों की लगी कतार
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। सरकारी बैंकों के शीर्ष प्रबंधन ने सोमवार से होने वाली तीन दिनी हड़ताल को देखते हुए रविवार को छुट्टी के दिन बैंकों को खोला। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल सहित सभी सरकारी बैंक छुट्टी के दिन सुबह दस बजे खुले। बैंकों के मुख्य प्रबंधक व असिस्टेंट जनरल मैनेजर से लेकर शाखा प्रबंधक और कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठे वहीं ग्राहक अगले तीन दिनों की अपनी जरुरतों के लिए रकम निकालने पहुंचे। इसकी बड़ी वजह यह भी रही कि 30 सितंबर तक हड़ताल से बैंक बंद रहेंगे तो एक अक्तूबर को बैंकों के खुलने पर उमड़ने वाली ग्राहकों की भीड़ की आशंका के बीच रविवार को सबसे ज्यादा ग्राहक अपनी धनराशि निकालते दिखे。 यह भी पढ़ें- लाइव :::: हड़ताल से पहले छुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.