प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सर्दियों का मौसम शुरू होने के बावजूद बीयर की बिक्री में गिरावट नहीं आ रही है। रम की मांग बढ़ने के सीजन में बीयर की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। जिले में प्रतिदिन 60 से 70 लाख रुपये की बीयर बिक रही है। जबकि पिछले वर्षों में ठंड बढ़ने के साथ ही बीयर की बिक्री में गिरावट आने लगती थी। इस बार आबकारी विभाग और कारोबारियों ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए रम की अधिक मांग का अनुमान लगाया था। इसी के अनुसार स्टॉक और आपूर्ति की तैयारी की गई थी। लेकिन इस बार बिक्री का ट्रेंड बदल गया है। ठंड बढ़ने के बाद भी बीयर की मांग बनी हुई है। इससे गोदामों में रखा रम का स्टॉक अपेक्षित गति से नहीं निकल पा रहा है। कारोबारियों को उम्मीद थी कि सर्दियों में बीयर की मांग कम होगी और रम की बिक्री बढ़ेगी, लेकिन इस बार बाजार क...