प्रयागराज, अक्टूबर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज एयरपोर्ट को बड़े विमानों के संचालन के लिए और सक्षम बनाने की तैयारी है। वायुसेना एयरपोर्ट के करीब 2700 मीटर लंबे रनवे को 600 मीटर और बढ़ाने का काम कर रही है। रनवे की लंबाई बढ़ने के बाद यहां बड़े विमानों की लैंडिंग और आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे भविष्य में विमानों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी और कुम्भ 2031 के दौरान हवाई यातायात संभालने में भी मदद मिलेगी। अभी प्रयागराज एयरपोर्ट पर एयरबस ए 320 विमानों का संचालन होता है। रनवे के विस्तार के बाद बड़े विमानों के संचालन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। रनवे की लंबाई बढ़ने से विमानों को उतरने के बाद मुड़ने और टैक्सी करने में भी सहूलियत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दिल्ली की शाम की फ्लाइट, पुणे के लिए हवाई उड़ान की मांग इससे रनवे पर विमानों की आवाजाही...