प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: श्री रामदल कमेटी, मम्फोर्डगंज की ओर से तीसरे वर्ष पूरी भव्यता के साथ रामदल निकाला गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, दीपक पटेल व पीयूष रंजन निषाद, पूर्व आईपीएस केपी सिंह, कमेटी के संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने मम्फोर्डगंज स्थित निगम चौराहे पर गुरुवार को राम दरबार में विराजमान प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता सीता व हनुमानजी का विधिविधान से पूजन किया। जय श्रीराम व सियावर रामचंद्र के जयकारों के बीच दल का शुभारंभ किया गया। राम दरबार रूपी रथ पर अप्रतिम स्वरूप में प्रभु श्रीराम जनमानस को दर्शन देने के लिए निकले। दल फव्वारा चौराहा, म्योराबाद, कमला नगर चौराहा, आबकारी चौराहा, हलवाई चौराहा व भारत स्काउट चौराहे से होते हुए देर रात नया कटरा चौराहा पहुंचा। ज...