Prayagraj News: रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ धारण करेंगे मयूर पंख लगा मुकुट
प्रयागराज, जुलाई 14 -- Prayagraj News: श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को जीरो रोड स्थित आर्य भवन में मुकुट पूजन समारोह आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त की अगुवाई में पदाधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के मुकुट का पूजन विधि-विधान से किया। रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि रथयात्रा के दौरान भगवान चांदी का श्रीमुकुट धारण करेंगे, जो रत्नजड़ित मयूर के पंख से सुशोभित होगा। बलभद्र रत्नजड़ित शेषनाग की छवि का मुकुट तो सुभद्रा का मुकुट विशेष होगा। पूजन में दाऊ दयाल गुप्त, गगन दास गुप्त, अमर रस्तोगी, त्रिलोकी केसरवानी, महेश सोनी, अरुण साहू आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राजमहल : धूमधाम से 16 को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.