Prayagraj News: रतन कुमारी की कहानियों में अपने सरोकार भी शामिल : डॉ. धनंजय
प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। प्रो. रतन कुमारी वर्मा के कहानी संग्रह 'अयोध्या से प्रयागराज वाया इलाहाबाद' का लोकार्पण और उस पर परिचर्चा का आयोजन सोमवार को वाणी प्रकाशन के कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. धनंजय चोपड़ा ने कहा कि लेखिका की कहानियों की बड़ी बात यह है कि ये अपने समय के समाज को समझने का अवसर देती हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि इन कहानियों में हमारे अपने सरोकार भी शामिल हैं। यही लेखन की सफलता भी है।वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. अनीता गोपेश ने कहा कि यह कहानी संग्रह अतीत के चलचित्र जैसा है, जिसमें लेखिका के देखे अवध प्रांत के पारंपरिक यथार्थ जीवन के अनुभवों का जीवंत दस्तावेज है। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कल्पना वर्मा ने कहा कि संग्रह की कहानियां इलाहाबाद व अंबेडकरनगर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.