Prayagraj News: रचनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। दिशा छात्र संगठन की ओर से छोटा बघाड़ा के धरहरिया क्षेत्र में आयोजित चार दिनी बाल सृजनात्मक शिविर का समापन शनिवार को हुआ। शिविर के दौरान बच्चों ने जो कुछ सीखा, उसे अपने अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने 'मेरा रंग दे बसंती चोला' गीत से की।इसके बाद भाषण, कविता पाठ और नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। बच्चों ने 'देश को आगे बढ़ाओ' नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नेताओं की लूट और सामाजिक विसंगतियों को उजागर किया। शिविर में अमन, जय, सौम्या, टिया, ऐंजल, प्रियांशी, गौरी और अनुराग आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.