Prayagraj News: रक्षाबंधन पर नलों से मिला सीवर का पानी, आक्रोश
प्रयागराज, अगस्त 28 -- Prayagraj News: नैनी, हिन्दुस्तान संवाद। नैनी के चक रघुनाथ जमुना नगर मोहल्ले के बाशिंदों की समस्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कई दिनों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत क्या मिली। रक्षाबंधन एवं उससे पूर्व बरसात ने फिर मोहल्ला जलमग्न कर दिया।रक्षाबंधन पर नलों से सीवर जैसा गंदा और बदबूदार पानी आने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ले की महिलाओं ने गंदे पानी को बोतल में भरकर जल संस्थान जाने की तैयारी में थी, लेकिन पर्व होने की वजह से वहां कोई अधिकारी के न होने पर उन्होंने फोन से संपर्क के समस्या को अवगत कराया। टैंकर के जरिए पेयजल की पूर्ति के लिए गुहार लगाई। मोहल्ले की रहने वाली लक्ष्मी केसरी ने जलकल के अधिकारियों से पाइपलाइन की तत्काल जांच और दूषित पानी की समस्या दूर कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.