Prayagraj News: रक्षाबंधन पर डबल डेकर में बहनों को मुफ्त सफर
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: रक्षाबंधन पर बहनों को शहर में पहली बार डबल डेकर बस में मुफ्त सफर का मौका मिलेगा। गुरुवार को डबल डेकर बस का ट्रायल होगा। इसके बाद रक्षाबंधन के आसपास संचालन किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज परिक्षेत्र में 610 बसें प्रयागराज से जुड़े सात प्रमुख मार्गों पर संचालित होंगी। इन बसों में भी रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह के अनुसार, डबल डेकर बस का गुरुवार को ट्रायल कराया जाएगा। ट्रायल के बाद इसके नियमित संचालन को लेकर व्यवस्था तय होगी। रक्षाबंधन पर्व पर 27 से 29 अगस्त तक बहनों को मुफ्त में यात्रा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- रक्षा बंधन पर सिटी बसों में भी महिलाओं के लिए यात्रा फ्री शहर में पहली बार डबल डेकर बस के सफर को लेकर यात्रियों में भी उत्सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.